भागलपुर, फरवरी 2 -- शाहकुंड। प्रखंड के दरियापुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक रखी गई। इस बैठक में पूजा अर्चना किस तरीके से हो आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में ग्राम पंचायत दरियापुर के मुखिया आलोक कुमार, विवेकानंद झा, प्रभास ठाकुर, विलास झा, निरंजन ठाकुर, बब्बन चौबे, मूलचून दास, श्रीराम पंडित, शिव शंकर झा, राजेश झा ,मुरलीधर झा, बॉबी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...