छपरा, फरवरी 4 -- दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने हुकराहा चंवर में दो स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित देसी शराब बरामद की है। साथ ही तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुकरहा चंवर में छापेमारी की जहां अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी चलाई जा रही थी। छापेमारी के क्रम में तीन कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें कृष्णा राय, भरत मांझी व मो लाडले शामिल हैं। एक कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने भट्ठी स्थल से तीस लीटर निर्मित व करीब एक हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले गैस चूल्हा व अन्य सामान भी बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसी चंवर में स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट संचालित हो रही शराब की भट्ठी के पास छापेमारी की जहां से तीस लीटर देसी शराब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.