बिजनौर, जनवरी 24 -- बढ़ापुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर में शुक्रवार शाम एक मां अद्भुत साहस का परिचय देते हुए अपने दस वर्षीय बेटे की जान बचाने को गुलदार से भिड़ गई। गन्ने की छिलाई के दौरान अचानक खेत में घुसे गुलदार ने जब बालक पर हमला बोला तो महिला ने बिना घबराए दरांती लेकर गुलदार का डटकर सामना किया। उसके साहस के आगे गुलदार टिक नहीं सका और भाग गया। सूचना पर वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए घटनास्थल के पास दो पिंजरे लगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम देवी शुक्रवार शाम अपने दस वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ गांव के पास ही गन्ने की छिलाई करने गई थी। कुसुम देवी छिलाई कर रही थी और प्रिंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.