गौरीगंज, दिसम्बर 3 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के हालपुर मजरे राजापुर कौहार निवासी कंचन पुत्री घल्लन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भैंस सरिया से खूंटा तोड़कर गली के रास्ते से होते हुए विपक्षी रामदुलार व शिवा के दरवाजे से होते हुए भाग गई। भैंस के जाने से विपक्षियों का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इसी बात को लेकर रामदुलारे, शिवा और सुमित्रा ने मिलकर कंचन के साथ ही उसकी बहन रोशनी व ललिता को जमकर मारा पीटा। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...