सुपौल, अप्रैल 6 -- राघोपुर। सिमराही वार्ड 4 में शुक्रवार की रात एक घर से चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। सिमराही वार्ड 4 निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के अंदर ग्रिल गेट में बाइक खड़ी कर परिवार संग सोने चले गए। शनिवार सुबह जागने पर देखा वहा से बाइक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...