मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- कछवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में दरवाजे से बारात गुजरने पर आक्रोशित ग्रामीण बारातियों से भिड़ गए। दूल्हे को भी रथ उतारने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस मारपीट मामले में पांच नामजद समेत दस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी बच्चेलाल राजभर की पोती की शादी थी। वाराणसी के राजातालाब के मातल देवी गौरा से विनोद राजभर की बारात आई थी। बाराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए द्वारचार की ओर बढ़ रहे थे। तभी बीच रास्ते में गांव के कुछ लोग एकत्रित होकर बारातियों से विवाद करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। मामले की जानकारी होते ही दुल्हन का भाई मौके पर पहुंच गया। उसने तत्काल कछवां पुलिस को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.