गोपालगंज, फरवरी 1 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के दीवान परसा गांव में शनिवार की रात अज्ञात वाहन चोरों ने दरवाजे पर खड़ी पिकअप वैन की चोरी कर ली। इस संबंध में पिकअप वैन मालिक जितेंद्र साह की पत्नी रंजीता देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि शनिवार को पिकअप वैन चालक विभिन्न सड़कों पर माल भाड़ा ढोने के बाद देर रात वाहन को घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया था। रविवार की सुबह जब परिजन उठे तो पिकअप वैन गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...