फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- अमौली। चांदपुर थाना के सरहन खुर्द गांव में भेड़ पालक राम सजीवन पाल की 30 भेड़ चोर खोल ले गए। राम सजीवन ने बताया कि रविवार रात खाना खाकर सो गए सुबह नींद खुली तो देखा सभी भेंड़ गायब है। चोरी गई भेड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...