बांदा, नवम्बर 6 -- बांदा। संवाददाता दरवाजे में करंट उतरने से एक किसान की मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के बाधा गांव के मजरा नगला पुरवा निवासी 55 वर्षीय शिवबरन यादव किसानी करता था। उसकी पत्नी अपने पुत्र के साथ मायके गई थी। घर पर कोई नही था। गुरुवार की सुबह दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो ग्रामीणों को कुछ आशंका हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष बिसंडा राममोहन राय ने बताया कि वह किसान था। वह घर पर अकेला था। दरवाजे के बीच से बिजली का तार निकला था। वह तार दरवाजे की रगड़ लगने से कट गया था। जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या मामला करंट लगने से प्रतीत हो रहा है। घरवालों ने कीड़ा काटने से मौत होने का प्रार्थना पत्र दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.