गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सिसई गांव में अपने दरवाजे पर बैठी वृद्धा को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल करते हुए दस हजार रुपए छीन लिए। मामले को लेकर आठ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के वाल्मीकि बरनवाल की पत्नी नमस्ते देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के विजय बरनवाल, माधव प्रसाद, राघव प्रसाद, अभय बरनवाल, अनूप कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार और आशीष कुमार आकर मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही गले से सोने का लॉकेट और 10 हजार रुपए नगद छीन लिए। दो लाख रुपए रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.