गोरखपुर, फरवरी 8 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहनाग गांव में रंजिश को लेकर अपने घर के दरवाजे पर बैठी एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहनाग गांव की मोनिका देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वह तीन बच्चों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि गांव की संगीता अपने साथ रीतू, राधना व अभिषेक को लेकर आई और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की तथा दांत से भी काट लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...