बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थाने के मुकेरा गांव में मंगलवार को दरवाजे पर बालू डालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुकेरा गांव में रामह्रदय मिश्रा के दरवाजे पर नत्थू के परिवार के लोग बालू डलवा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी व गाली-गलौज शुरू हो गई। रामह्रदय मिश्र के पक्ष से रामह्रदय समेत पवन कुमार, रामदेवी, गंगोत्री, अभिषेक, सौरभ, खुशी व गुड़िया और दूसरे पक्ष से नत्थू, रामचंद्र, लक्खू व रोहित लाठी-डंडे लेकर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चटकीं। किसी का सिर फूट गया तो किसी के हाथ व पैर में गंभीर चोंटे आईं। दोनों पक्षों से महिला समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस ने मामला शां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.