जौनपुर, फरवरी 13 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने जबरन बाउंड्रीवाल बनाने और विरोध करने पर मारपीट किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम मई निवासी अमरनाथ पुत्र संकठा पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह उनके पड़ोसी धर्मेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार पुत्रगण सूरज प्रसाद पाठक तथा उनके परिजन राजन पुत्र देवेंद्र और दीपक पुत्र सुरेंद्र पाठक उनके दरवाजे पर जबरदस्ती बाउंड्रीवाल बनाने के लिए नींव खोदने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अमरनाथ और उनके पुत्र विवेक पाठक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ...