मऊ, जून 4 -- रानीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मणपुरा कुटी गांव में मंगलवार रात घर के सामने दरवाजे पर बंधी लगभग एक लाख कीमती दो भैंस और एक पड़िया को चोर खोल ले गए। इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजन अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा कुटी गांव निवासी राजेश पाण्डेय अपनी दो भैंस और एक पड़िया को रात में खिलाकर नाद से हटाकर बांध दिए थे। इस बीच परिवर के सभी सदस्य सो गए। मध्य रात्रि चोरों ने घर के सामने बंधी लगभग एक लाख कीमती दो भैंस और एक पड़िया को चुरा ले गए। भोर में जब परिवार के लोग जगे तो बंधे हुए पशुओं को नहीं देखकर सन्न हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित राजेश पाण्डेय न...