देवरिया, फरवरी 13 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह एक वृद्ध का शव उसके दरवाजे पर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। बंका (72) पुत्र भिखी निवासी डुमरी घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी लाल परी, दो बेटे भवसागर गुप्ता व नरेन्द्र गुप्ता मुंबई में रहते हैं। पत्नी भी दो माह पूर्व अपने बेटों के पास चली गई थी। गुरुवार की सुबह दरवाजे पर पेड़ से लटकते हुए उनका शव मिला। उनकी तीन बेटियां किरन, सुमन व नेहा हैं जो विवाहित हैं और अपने अपने ससुराल रहती हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...