गंगापार, नवम्बर 29 -- हंडिया के चकमदा गांव में पत्थर रखने के विवाद में अधिवक्ता व उसके भाई की पिटाई की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली हंडिया के चकमदा गांव निवासी विनय कुमार पाल पुत्र राज बहादुर पाल बीते 27 नवंबर की सुबह सेहन दरवाजे के सामने बैठने के लिए पत्थर रख रहे थे। आरोप है कि गांव के दबंग दरवाजे पर लाठी लेकर चढ़ आये व पत्थर रखने से मना करने लगे। विनय को गाली देने लगे। विरोध करने पर लात घूसों से मारने पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर पीड़ित के पिता राज बहादुर व चाचा विश्राम पाल व दादा तुलसी राम पाल बीच बचाव के लिये आये तो इनको भी मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि पीड़ित के अधिवक्ता भाई को वासुपुर गांव स्थित मदरसे के पास मारा पीटा व बाइक तोड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर इलाकाई पुलिस मुकदमा दर्जक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.