महाराजगंज, फरवरी 21 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरतोड़वा में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा महिला व उसकी पुत्री की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता धनवन्ता के अनुसार 17 फरवरी की शाम करीब चार बजे गांव के ही एक परिवार के तीन लोग उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों व डंडे से पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के दिन ही थाना सिन्दुरिया में तहरीर दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...