पूर्णिया, जनवरी 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह मुसहरी टोला में दरवाजे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। मृतक बच्ची निधि कुमारी मधेपुरा जिला के महुआ सिंगारपुर गोढ़ीयारी टोला निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री थी। निधि अपने माता-पिता के साथ भवानीपुर स्थित ननिहाल आई हुई थी। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मासूम निधि खेलते-खेलते दरवाजे पर पहुंच गई, जहां पानी के गड्ढे में गिरकर वह डूब गई। कुछ देर बाद जब परिजन घर से बाहर निकले तो बच्ची को पानी में डूबा देख हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस...