बांदा, सितम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थानाक्षेत्र के गांव बिल्हरका के मजरा भांवरपुर निवासी गिरजा शरण के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे दरवाजे के पास खड़ा था। गांव का रामबाबू पुत्र राजुल व मंगल सिंह पुत्र रामरूप आए। गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा। शोर मचाने पर बीचबचाव को आए परिजनों और महिलाओं से भी गालीगलौज करते हुए मारपीट की। गुहार लगाने पर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.