औरैया, दिसम्बर 6 -- औरैया में हुई एनआईए की गोपनीय कार्रवाई ने शनिवार को तीसरे दिन नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। वर्मा परिवार के घर पर गुरुवार की रात की गई छापेमारी के दौरान क्या हुआ, अब पड़ोसियों के खुलासों से धीरे-धीरे सामने आ रहा है। पड़ोसियों के अनुसार एनआईए की टीम ठीक रात 3:00 बजे अचानक मोहल्ले में पहुंची। जैसे ही दर्जनों सुरक्षाकर्मी इलाके में उतरे, पूरा मोहल्ला सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। हलचल सुनकर वर्मा परिवार के लोग भी जाग गए, लेकिन घर का मुख्य दरवाज़ा किसी भी हाल में नहीं खोला गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि एनआईए टीम घर के बाहर ही तैनात रही, जबकि अंदर से होने वाली गतिविधियां किसी और ही कहानी की तरफ इशारा करती रहीं। पड़ोसियों ने दावा किया कि उन्होंने घर की छत पर टॉर्चों की रोशनी, आती-जाती परछाइयां और सामान खिसकने की आ...