बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता पैलानी क्षेत्र के खरेई गांव में गुरुवार को शाम सोहित पुत्र कल्लू दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच गांव विजय निषाद शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो पैर पकड़कर घसीटा और लात-घूसों व लाठी से पीटा। शोर सुनकर पिता कल्लू बचाने आए तो विजय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सोहित की तहरीर पर पुलिस ने विजय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...