हाजीपुर, मई 11 -- जंदाहा। जंदाहा थाना के भान बोरहा गांव स्थित एक घर के दरवाजे से देर रात्रि एक बाइक चोरी कर गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भान बोरहा निवासी धर्मेंद्र पासवान ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि चोरी गई बाइक उनके बहनोई की है जो उनके दरवाजे पर लगी थी। बीते 6 मई की रात करीब 1 बजे दरवाजे से अज्ञात चोरों ने चोरी कर बाइक गायब कर दी। पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.