भदोही, फरवरी 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तन संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चक पड़ौना गांव में घर के बाहर खड़ी पिकअप शनिवार की रात अज्ञात चोर लेकर भाग निकला। रविवार की सुबह जानकारी पर वाहन स्वामी ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बता दें कि उक्त गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र अशोक जायसवाल अपनी दुकान के बाहर पिकअप वाहन खड़ी कर शनिवार की रात मकान के अंदर सो रहे थे। देर रात बाइक से पहुंचे चोर पिकअप लेकर भाग निकले। कठौता मोड़ के पास सीसीटीवी फुटेज में पिकअप जाते हुए दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस वाहन के संबंध में जांच कर रही है। दावा किया कि शीघ्र मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोपीगंज और ऊंज थाना क्षेत्र में बाइक एवं चार पहिया व...