गाजीपुर, जनवरी 7 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बाबू रायपुर मानपुर गांव निवासी सूर्यप्रताप रेड्डी के दरवाजे पर खड़ी कार में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। कार धू-धू कर जलकर नष्ट हो गयी। सूर्यप्रताप रेड्डी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में दस बजे वह गाजीपुर से गाड़ी से घर आए थे। दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर घर में जाकर सो गए। बगल के लोगों ने गाड़ी जलती देखी तो जगाया। जब तक आग बुझायी गयी तब तक पूरी कार जलकर नष्ट हो गयी थी। सूर्यप्रताप रेड्डी ने घटना का प्रार्थना पत्र जंगीपुर थाने में दिया है। 12 दिन पूर्व ही आठ लाख के लगभग कीमत की कार सूर्यप्रताप रेड्डी ने खरीदी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है किसी अराजक तत्व ने रंजिश में कार में आग लगा दी है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.