उन्नाव, दिसम्बर 22 -- चकलवंशी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए दबंगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। गांव के दरवाजे पर बैठे दलित समाज के एक वृद्ध पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की बार-बार गुहार के बावजूद जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आखिरकार न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के सख्त आदेश के बाद आसीवन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव का है। गांव निवासी कौशल कुमार गौतम पुत्र राजेश कुमार के अनुसार, आठ नवंबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे बाबा के साथ आग ताप रहे थे। तभी गांव का ही अवनेंद्र सिंह पुरानी रंजिश को लेकर चार अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरो...