भभुआ, अक्टूबर 29 -- भभुआ। थाना क्षेत्र के माचिआंव गांव में मंगलवार की रात दरवाजा तोड़कर चोरों ने 5 लाख रुपए के आभूषण और नकद की चोरी कर ली। मामले में भभुआ थाना में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साह के घर चोरी की घटना हुई है। मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों को इस घटना की जानकारी तब हुई, जब उनलोगों की सुबह में नींद खुली। हि.प्र. बहू की हत्या में पति सहित चार पर केस भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का केस थाना में दर्ज कराया गया। मोहनियां थाना क्षेत्र के भिट्टी निवासी मुख्तार अंसारी ने पुत्री तब्बसुम बीवी की हत्या का आरोप जिगनी निवासी उसके पति मुमताज अंसारी, ससुर मुस्तफा अंसारी, बहन शकीला खातून व मौसी बेगम बीबी पर लगाया गया है। तबुसुम की शादी वर्...