पीलीभीत, जनवरी 1 -- पूरनपुर। घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे आरोपियों ने ग्रामीण के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखदासपुर के रहने वाले अजयपाल पुत्र केशवराम ने बताया कि गांव के रहने वाले धर्मपाल, सूरजपाल पुत्रगण लक्ष्मण प्रसाद और दीपक पुत्र धर्मपाल ने उनका दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुस आए। आरोपियों ने लात घूसों से अजयपाल की पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गए। बमुश्किल लोगों ने उन्हें बचाया। पिटाई से घायल अजयपाल ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मारपीट करने वाले धर्मपाल, सूरजपाल और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.