बरेली, जनवरी 20 -- बरेली। चंद्रमणिनगर निवासी राजाराम का कहना है कि 18 जनवरी की शाम वह अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। तभी मोहल्ले में ही रहने वाला अविनाश उर्फ कालिया तलवार लेकर वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाकर दरवाजा बंद किया तो वह उसे तोड़कर घर में घुस आया। उन लोगों ने शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.