पटना, फरवरी 9 -- पटना विवि के दरभंगा हाउस और पटना लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। इसका आश्वासन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दी। सोमवार को पटना विवि की कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विवि और कॉलेज के उन्नयन विकास के लिए कई बातों पर चर्चा की। कुलपति ने छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करने का अनुरोध किया। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया। विवि के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण जल्द करने पर भी चर्चा हुई। विवि का कला और विज्ञान भवन, प्रशासनिक भवन के साथ छात्रावास बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण किया जाना है। पटना लॉ कॉलेज के वर्ग कक्ष के निर्माण के लिए लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का अनुरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.