दरभंगा, फरवरी 13 -- दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहार सरकार ने 18 सितंबर, 2024 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। इसमें दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने तथा वाइड-बॉडी विमानों के संचालन के लिए रनवे विस्तार का अनुरोध किया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रनवे को 12 हजार फीट तक विस्तारित करने के लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता बताई। बिहार सरकार ने तत्परता दिखाते हुए रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त किया तथा 10 जनवरी, 2025 को मंत्रिपरिषद के निर्णय से 245 करोड़ रुपये की राशि स...