दरभंगा, दिसम्बर 13 -- दरभंगा। मिथिला और अयोध्या का प्राचीन ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंध रहा है। इस संबंध को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए दरभंगा से सीतामढ़ी अयोध्या होकर नई दिल्ली तक वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन चलाना आवश्यक है। ये बातें स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सभापति सीएम रमेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में अपने सुझाव रखने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम से पिछले दिनों सीतामढी से अयोध्या होकर नई दिल्ली के लिए वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का आग्रह किया था, इसलिए इसे दरभंगा तक विस्तार करके चलाने से मिथिला के आदि क्षेत्र से अयोध्या तक का सीधा जुड़ाव हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...