दरभंगा, मई 17 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। शेड्यूल में रहने के बावजूद शुक्रवार को दरभंगा और बेंगलुरु के बीच उड़ानों को रद्द किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी संख्या में यात्रियों ने दोनों ओर से यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे। उड़ानों को रद्द किए जाने की जानकारी मिलने पर उनके बीच अफरातफरी मच गई। कई यात्री फ्लाइट पकड़ने दूर-दूर से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बता दें कि लगन के कारण दोनों शहरों के बीच टिकटों की डिमांड काफी बढ़ गई है। 17 मई को तो दरभंगा से बेंगलुरु के लिए टिकट की कीमत 15 हजार के पार चली गई है। टिकट बुक कराने के बावजूद फ्लाइट को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। दरभंगा और बेंगलुरु के बीच 17 मई को भी फ्लाइट को शेड्यूल में शामिल किया गया है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.