नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बिहार के दरभंगा में चार वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित बच्ची गांव की भांजी है। वह सदर थाने के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने मामा के यहां रहती थी। घटना गुरुवार की शाम की बताई गई है। पीड़ित बच्ची को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। बच्ची और उसके परिजनों को सुरक्षा दी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बच्ची शाम में खेल रही थी। इसी क्रम में वह गायब हो गई। इसी बीच खोजबीन के दौरान वह रोती हुई मिली। पूछे जाने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस घिनौनी घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पहले जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.