दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। सांसद व लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मखाना बोर्ड का मुख्यालय दरभंगा में खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड को स्वतंत्र पहचान मिले व इसके लिए अलग से बजट की घोषणा हो। उन्होंने मखाना किसानों के लिए अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने व इसकी खेती को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि दरभंगा का तीन तिहाई क्षेत्र पानी और बाढ़ से प्राभावित है। इसके सर्वेक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि को बढ़ाने के बाद अब इसे सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। कृषि ऋण की माफी से संबंधित भी कोई व्यवस्था हो। किस...