दरभंगा, फरवरी 14 -- दरभंगा। दरभंगा शहर में नमामि गंगे योजना अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जल्द स्थापना होगी। इसके साथ ही दरभंगा शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने तथा केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत दरभंगा नगर निगम के साथ बेनीपुर नगर परिषद व बिरौल तथा बहेड़ी नगर पंचायत में ग्रीन पार्क की स्वीकृति भी मिलेगी। ये बातें शुक्रवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास व आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर से संसद भवन स्थित उनके मंत्रालय कक्ष में उनसे भेंट की। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा शहर का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां उचित सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण अव्यवस्थित तरीके से जलनिकासी तथा सैप्टिक टंकी का उपयोग किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य और स्वच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.