एक संवाददाता, अप्रैल 1 -- दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पछियारी रही गांव में गत 30 मार्च को कलश स्थापन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर किये गए पथराव के मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा बनाया गया है। एसएसपी ने सोमवार को कहा कि बिरौल एसडीपीओ से इस घटना की जांच करायी गयी थी। इसमें यह बात प्रकाश में आई कि इस घटना के पूर्व में गत 14-15 मार्च को होली के दौरान पछियारी रही में ही दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। परंतु उस घटना पर थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। इसलिए पछियारी रही में इन दोनों घटनाओं के लिए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को दोषी पाया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में श्रद्धालुओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.