नगर प्रतिनिधि, अप्रैल 19 -- शराबबंदी वाले बिहार के दरभंगा जिले में एक युवक की शराब पीने के बाद मौत हो गई। युवक घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की लगमा पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। उसका नाम रवींद्र यादव (25) था। जहरीली शराब के सेवन से उसकी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उसके भाई ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले रवींद्र के दोस्त ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, इसके उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई विद्यानंद यादव ने बताया कि रवींद्र पहले बिहार से बाहर रहकर काम करता था। घर लौटने के बाद उसकी पड़ोस के एक युवक से गहरी दोस्ती हो गई। उन्होंने कहा कि वह आवारा किस्म का युवक है, परिवार के लोग रवींद्र को बार-बार उससे दूर रहने के लिए कहते थे। इसके बावजूद वह मानने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.