दरभंगा, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। मिथिला खासकर दरभंगा में औद्योगिक निवेश के लिए हर तरह से माहौल तथा वातावरण अनुकूल है। दरभंगा में मेगा फूड पार्क जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल करने की आवश्यकता है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार की देर रात बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल से पटना स्थित उनके आवास पर भेंट करने के दौरान कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि उद्योग मंत्री डॉ. जायसवाल ने उन्हें जानकारी दी है कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई है। इसमें दरभंगा में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि उन्होंने उद्योग मंत्री से आग्रह किया...