मधुबनी, दिसम्बर 3 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के अजय यादव को बुधवार को सादे लिवास में अर्टिगा वाहन सवार लोगों द्वारा उठा ले जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बाबूबरही थाने की पुलिस से संबंधित कार्रवाई की जानकारी ली। खुलासा हुआ यही हुआ कि दरभंगा जिले की पुलिस अजय यादव के खिलाफ चोरी की गाड़ी में पिस्तौल और शराब बरामदगी को लेकर मामला दर्ज किया है। इस आरोप में संबंधित कार्रवाई की गई है। परिजनों ने मामले को साजिश के तहत कार्रवाई होने की जानकारी दी है। आरोप है कि देवनारायण यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उनके षड्यंत्र से अजय पर झूठा मामला दर्ज करा कर जानबूझ कर फंसाया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...