नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- बिहार के दरभंगा में लव अफेयर का एक हाईवोल्टेज ड्रामा दिखा। एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की मांग करते हुए हाईटेंशन बिजली के टावर पोल पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरा जा सका। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। घटना बिरौल प्रखंड के किचका गांव की है। इलाके में जोर शोर से इसकी चर्चा हो रही है। लड़की पोल पर करेंट वाले तार के काफी करीब जाकर प्रेमी को बुलाने के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगी। वह टावर से कूद जाने की धमकी देने लगी। यह देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को भी जानकारी दे गई। पुलिस भी पहुंच गई पर लड़की उतरने को तैयार नहीं हुई। वह लगातार प्रेमी युवक को बुलाती रही और शादी से इनकार करने पर जान दे देने की धमकी दे रही थी। यह देखकर गांव में घंटों तक अफरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.