दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) भारत सरकार का प्रमुख स्वायत्त संस्थान है जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसे भारत सरकार ने एम्स, आईआईटी की तरह संस्थान उत्कृष्टता का दर्जा भी दिया है। यह संस्थान डिजाइन शिक्षा, अनुसंधान, इनोवेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करता है। दरभंगा में इस संस्थान की स्थापना के लिए ठोस पहल शुरू कर दी गई है ताकि मिथिला पेंटिंग, शिल्प कला, अरिपन आदि धरोहरों को रोजगार से जोड़ा जा सके। इन सभी सांस्कृतिक धरोहरों को आधुनिक डिजाइन शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जोड़कर लोकल को ग्लोबल बनाने की पहल शुरू कर दी गई। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर हुई चर्चा के बाद कही। सांसद ने क...