दरभंगा, मई 9 -- दरभंगा। दरभंगा पूर्वी के भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। साथ ही अलीनगर विस क्षेत्र के लिए सात मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, सरिता देवी, रामनाथ सहनी, राधे श्याम झा, सुधा देवी, इंद्रेश झा, सुलेखा देवी एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शत्रुध्न सहनी, मंत्री शीला पासवान, संतोष झा, प्रदीप प्रधान, राकेश कुमार ठाकुर, राजू चौधरी, सरस्वती देवी, ममता देवी, रिंकू देवी, कोषाध्यक्ष राहुल कर्ण, सह कोषाध्यक्ष संतोष झा, कार्यालय मंत्री शंकर भगवान पूर्वे, सह कार्यालय मंत्री उपेन्द्र पासवान को बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...