दरभंगा, नवम्बर 7 -- दरभंगा, । विधानसभा चुनाव में गुरुवार को लोगों ने बंपर वोटिंग कर लोकतंत्र के महापर्व को चार चांद लगा दिया। पिछले दो चुनावों के मतदान प्रतिशत को पीछे छोड़ते हुए जिले की सभी 10 सीटों पर 62.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2015 में जिले में 54.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में 57.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार लोकतंत्र के महापर्व में दरभंगा सीट को छोड़कर अन्य नौ सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग की। जिले में कुशेश्वरस्थान सीट पर 61.82 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। केवटी में 64.04 और बहादुरपुर में 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। दरभंगा में 62.28, अलीनगर में 60.18 और दरभंगा ग्रामीण में 62.86 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हायाघाट में 65.54 लोगों ने मतदान किया। गौड़ाबौराम विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.