दरभंगा, मार्च 23 -- दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि रेल मंत्रालय ने मिथिला तथा बिहार के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली दरभंगा से सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज तथा दरभंगा से सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर रेल लाइन को दोहरीकरण की मंजूरी दे दी है। सांसद डॉ. ठाकुर ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र की एनडीए सरकार मिथिला क्षेत्र को मजबूत रेल कनेक्टिविटी देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व बिहार के सीएम नीतीश कुमार साधुवाद के पात्र हैं। सांसद ने कहा कि 4553 करोड़ की लागत से 256 किमी बनने वाली इस रेल लाइन के दोहरीकरण हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश के साथ बिहार की रेल कनेक्टिविटी का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। उन्होंने इस रेल लाइन दोहरीकरण को यात्री सुविधाओं के साथ साथ हर दृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.