दरभंगा, सितम्बर 29 -- दरभंगा। दरभंगा-जयनगर रेलखंड पर सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर नवटोलिया गांव के पास रेल पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का शरीर कमर से ऊपर पूरी तरह नग्न था। कमर के नीचे घुटने में जींस पैंट फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पांच बजे सुबह में एक ट्रेन गुजर रही थी। उसी दौरान पुल से कुछ गिरने की तेज आवाज आई। नजदीक जाकर देखने पर एक युवक का शव था। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई। लगभग 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। देखने से मृतक अल्पसंख्यक समुदाय का लगता है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे शीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.