दरभंगा, नवम्बर 25 -- दरभंगा। दरभंगा जंक्शन से एकमी तक एलिवेटेड रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसका निर्माण 1862 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बन जाने से शहर में रोज-रोज लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। बिहार सरकार के पूर्व राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह नगर विधायक संजय सरावगी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा शहर के लोगों की इस मांग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रगति यात्रा के दौरान अवगत कराया गया था। इसके बाद एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि गाबर कंस्ट्रक्शन की ओर से 13 किलोमीटर इस एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। स्वायल टेस्ट भी शुरू हो गया है। अब धीरे-धीरे यह निर्माण कार्य आगे बढ़ता रहेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.