दरभंगा, दिसम्बर 12 -- दरभंगा। दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से कटने से गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। इलाज के लिए उसे रेल पुलिस कर्मी विद्यानंद पासवान और रूपेश कुमार ने डीएमसीएच पहुंचाया था। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के धकजरी निवासी ललित पासवान के पुत्र शिवबचन पासवान (20) के रूप में की गई है। रेल थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि युवक दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंच गए। उसके नाना बटोरन पासवान ने बताया कि शिवबचन दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह उनसे मिलने गांव आया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली लौटने के लिए वो दरभंगा जंक्शन पर लग रही बिहार सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.