पटना, जनवरी 28 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे। दरभंगा के सर्वांगीण विकास में मुख्यमंत्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक रही है। बुधवार को एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि बीते चुनाव में मिथिला की जनता ने 10 में 10 सीटें एनडीए को देकर अपना स्पष्ट समर्थन और विश्वास जताया था। यह जनसमर्थन विकास की इसी निरंतर गति का प्रमाण है। दो दशक पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि दरभंगा से हवाई जहाज उड़ान भरेगा, लेकिन डबल इंजन सरकार के प्रयास से आज दरभंगा एयरपोर्ट पूरी तरह सक्रिय है। राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के समीप 50 एकड़ भूमि लॉजिस्टिक पार्क के लिए उपलब्ध कराई है, जिससे मिथिला की लीची, मछली और मखाना देश-विदेश तक निर्यात हो सकेंगे। एनडीए के...