मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय कारा में सजा काट रहे एक बंदी का इलाज के दौरान मेडिकल में सोमवार को मौत हो गई। बुजुर्ग बंदी दरभंगा जिले के अशोक पेपर थाना क्षेत्र के मो. शमीद नदाफ (65) को जिला जेल से केंद्रीय कारा ट्रांसफर किया गया था। तीन दिन से वह मेडिकल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत था। इधर मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बंदी शमीद के साथ आए सिपाही मुकेश कुमार ने बताया कि वह सांस संबंधी व अन्य बीमारियों से पीड़ित था। उसका पटना और एसकेएमसीएच में इलाज हुआ था। तीन दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच लाए गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.