मधुबनी, नवम्बर 3 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। दरभंगा जिले में पदस्थापित दारोगा राजकुमार मंडल का संपत्ति कुर्क होगी। मधुबनी सिविल कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिवानंद झा की अदालत ने दारोगा के खिलाफ कुर्की से पूर्व इश्तेहार निर्गत किया है। कोर्ट ने दारोगा के गृह पता गांव भवानीपुर थाना नरपतगंज जिला अररिया के पते पर इश्तेहार भेजा है। सिविल कोर्ट मधुबनी के अधिवक्ता नवो नारायण यादव ने कलुआही थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल पर न्यायालय में परिवाद दायर किया था। जमानत लेने के बाद कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद लंबे समय से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। न्यायालय ने पूर्व में उसके खिलाफ समन,वारंट एवं गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। बीते 8 अगस्त 2025 को कोर्ट ने दारोगा के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.